इलाहाबाद । 

कई राज्यों विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चा सम्भालने के बाद अमित शाह अपना जलवा यूपी में दिखायेगें। भाजपा यूपी का चुनावी बिगुल प्रयाग से फूकेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 31 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इलाहाबाद आएंगे। केंद्र में सरकार बनाने के बाद पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यूपी में यह बड़ी रैली होगी। यहीं से चुनावी संग्राम छिड़ सकता है। अंदावा मोड़ के पास प्रस्तावित की गई इस रैली के लिए वरिष्ठ नेताओं ने इलाहाबाद में डेरा डाल दिया है।

बुधवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी ने स्थानीय नेताओं के साथ रैली के लिए कई स्थान देखें। अंदावा के पास जौनपुर रोड की ओर स्थित मैदान देखा गया और झूंसी में त्रिवेणीपुरम का मैदान और सहसों में एक मैदान देखा है। बहुत संभव है कि अंदावा मोड़ में रैली को अंतिम रूप दे दिया जाए। वैसे देखा है कि यूपी में भाजपा अध्यक्ष क्या गुल खिलाते हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •