कोलकाता। जब राज्य सहित देश भर में लोग देवी अराधना में रमे हुए थे तभी महानगर कोलकाता के चारु मार्केट थाना इलाके में एक ऐसी घटना घटी जिसने मानवता को हिला दिया। जी हां, उत्सव के रंग में सराबोर हो रहें इसी महानगर में मानसिक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म की घटना को उसके ही एक पड़ोसी ने अंजाम दिया है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि घटना चारु मार्केट थाना इलाके के टॉलीगंज में घटी। जहां एक महिला को घर से बाहर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस बारे में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता उस युवक को जानती थी। युवक की पहचान सुजीत घोष के रूप में की गई है। युवक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सुबह घर से बुलाया और बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सुबह चारू मार्केट थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय निवासी मानसिक विक्षिप्त पीड़ित वृद्धा के परिजनों ने दावा किया कि एक स्थानीय युवक ने आज सुबह वृद्धा को उसके घर से बुलाया और कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कुछ देर बाद वृद्धा खून से लथपथ घर लौटी तो परिजनों को उसकी हालत पर शक हुआ। पीड़िता ने पूछने के बाद  लिए पूरी आपबीती बताई। थाने में शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •