कोलकाता। करीब छह दशक पहले रिलीज हुई बालीवुड फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ के मशहूर गीत ‘जाना था जापान पहुंच गए चीन समझ गए ना’ इस लापरवाही की घटना पर सटीक बैठ रहा है। जी हां, ओडीएफ के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश के छपरौली ब्लॉक को 50 हजार का बजट जारी हुआ था। उक्त धनराशि खंड विकास कार्यालय के खाते नहीं पहुंची तो बीडीओ ने इसकी शिकायत सीडीओ से की। जांच हुई तो उक्त धनराशि पश्चिम बंगाल के किसी खाते में डाली गई थी। इससे हड़कंप मच गया। जांच कर डीडीओ ने तमाम दांव पेंच के बाद उक्त राशि को रिकवर कराया।
अधिकारिक सूत्रों ने फोन पर बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना में छपरौली ब्लॉक को 50 हजार का बजट जारी किया था, इसको जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ब्लॉक को भेजा जाना था, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण धनराशि पश्चिम बंगाल के किसी खाते में ट्रांसफर कर दी। खंड विकास अधिकारी को धनराशि नहीं मिली तो उसने इसकी शिकायत सीडीओ चांदनी सिंह से की। जांच कराई तो पता चला पश्चिम बंगाल के किसी खाते में धनराशि डाली है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी हुब लाल को इसकी जांच सौंपी। निर्देश दिए जिस भी कर्मचारी ने इसमें लापरवाही बरती है, उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें, ताकि आगे से इस तरह की कोई गलती न हो। डीडीओ हुबलाल ने बताया बैंक एकाउंट का नंबर गलत होने के कारण यह राशि गलत तरीके से पश्चिम बंगाल के खाते में ट्रांसफर हो गई थी। इसको रिकवर करा लिया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •