कर रहे है वोंटरों व जनता की खिचाई
उगल रहे है मतदाताओं के खिलाफ जहर

कोलकाता। बीजेपी शासित तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पार्टी की बूरी तरह से भद्द पिटने के बाद राजनीतिक जानकार और एक्सपर्ट समीक्षा करने में लगे हैं वहीं, सोशल मीडिया चुनावी नतीजों पर खूब मज़े ले रहा है। ट्विटर और फेसबुक पर बीजेपी-कांग्रेस पार्टी से जुड़े जोक्स और मीम्स की भरमार है। हर जगह थोंक में भाजपा की खिंचाई हो रही है। सोशल मीडिया पर इस तरह की मीम्स की बाढ़ है। लोग अपने-अपने अंदाज में ह्यूमर परोस रहे हैं। गौरतलब है कि चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत मिला है। जबकि, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी एक तरह से भगवा खेमे की रीढ़ टूट गई है। यहां निर्दलीय या फिर बीएसपी के सहयोग से कांग्रेस आराम से सरकार बन सकती है। इसके अलावा तेलंगाना में टीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ पूर्ण बहुमत में है।लेकिन भाजपा के तमाम कर्मी और समर्थक इन परिणामों के बाद भी अति करने से बाज नही आ रहे है। सोशल मीडिया चुनावी नतीजों पर भगवा खेमे के तमाम लोग बूरी तरह से आज जनता यूं कहे के वोंटरों के खिलाफ जहर उगल रहे है। उन्हे भला बूरा कह रहे है। चुनावी परिणाम को लेकर वोंटरों को पाक का समर्थन करने वाली कथित पार्टी को सत्ता देने के कारण सम्भावित परिणामों को लेकर दहशत दिखाया जा रहा है। वोंटरों को परिणाम भुगतने जैसे कामेंटस भी किये जा रहे है। मामले पर आमजनों का कहना है कि ऐसा कर भगवा खेमें के लोग भाजपा को गर्त की ओर धकेल रहे है। हैरत की बात है कि बंगाल में जहां भाजपा सत्ताधारी तृणमूल से दो दो हाथ कर रही है यहां के बारे में तमाम दावे किये जा रहे है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अगर ऐसा ही होता रहा तो भाजपा जिस शोसल मीडिया जैसी हथियार का उपयोग अपने प्रचार प्रसार के लिये करते आई है वही सोशल मीडिया भजपा के लिये कही जुलाब साबित नही हो जाये। जब लोकतांत्रिक व्यवस्था में पीएम नरेन्द्र मोदी ने हार को स्वीकार मानते हुए जनादेश के सम्मान की बात की है वही भगवा खेमें के बेकाबू लोगों का यह बेलगाम चाल कही भगवा खेमे को उखाड़ नही दे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के व्यवहार के कारण बीजेपी की हार निश्चित थी। ठाकरे ने आगे कहा कि ये तो होना ही था। पिछले चार सालों में उन्होंने देश के साथ जो बर्ताव किया है इसके बदले जनता का ये जनादेश स्वाभाविक था। बीजेपी सभी मोर्चों पर हार चुकी है और अब उनके पास बताने को कुछ नहीं है, तो वे अब राम मंदिर कार्ड खेल रहे हैं लेकिन जनता अब स्मार्ट हो गई है।राज ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिन्हें विपक्ष के द्वारा पप्पू के नाम से नवाजा जाने लगा था, वे अब पप्पू से परम पूज्य हो गए हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •