नालंदा। एक बार फिर बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कमार के गृहनगर के उक्त जिले के हरनौत में मुखिया पूनम देवी को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी आराम से भाग निकले। मुखिया पूनम देवी की हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पूनम देवी इसी पंचायत चुनाव में कोलामा पंचायत से मुखिया के पद पर चुनाव जीती थीं।  चुनाव के दौरान ही कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह से किसी बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था. शुक्रवार को पूनम देवी जब अपने पति इंद्रजीत सिंह के साथ हरनौत बाजार से सामान खरीद कर अपने घर कोलामा लौट रही थीं तभी पहले से घात लगाए तीन की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। कह जा रहा है कि एक अनुमान के मुताबिक बिहार में नई सरकार बनने के बाद से बिहार में हत्‍या की सौ से ज्‍यादा घटनाएं घटी हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •