कोलकाता। हर वर्ष की तरह इस साल भी अभय बंग पत्रिका के द्वारा सेरा सृष्टि 2018 सम्मान दुर्गा पूजा कमेटियों को प्रदान किया गया है। उक्त कार्यक्रम के संयुक्त कार्यक्रम अधिकारी फिरोज आलम व रमेश राय ने मीडिया कर्मियों को बताया कि श्रेष्ठ सेरा सृष्टि का सम्मान, श्रेष्ठ प्रतिमा, श्रेष्ठ मंडप व लाइटिंग सह विभिन्न अधार पर एक सौ पूजा कमेटियों में कुल 36 दुर्गा पूजा कमेटियों को सम्मान दिया गया है। साथ ही पांच पूजा कमेटियों फतेहपुर दुर्गोत्सव कमेटी, रामनगर पुलिस कैम्प दुर्गोत्सव पूजा कमेटी, बेल पुकुर युवक संघ, नुटबिहारी संघती पल्ली दुर्गा पूजा कमेटी और राजाराम मोहन पार्क सर्वोजनिन दुर्गोत्सव समिति  को सर्व धर्म सद्भावना कायम रखने के लिये विशेष तौर पर सम्मान प्रदान किया गया। उक्त सम्मान का निर्णय विशेष तौर पर इंडियन कांउसिल आफ प्रेस मीडिया एण्ड सैटेलाइट ब्राडकास्टिंग के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अधिवक्ता जितेश साह, सम्मान कार्यक्रम के जज डा. रमेश रजक  व जयदीप यादव ने किया। इस कार्यक्रम के संचालन इंडियन कांउसिल आफ प्रेस मीडिया एण्ड सैटेलाइट द्वारा की गयी। वहीं उत्तर व मध्य कोलकाता के लिये कारी अहमर फाउण्डेशन ने अहम भूमिका निभायी।  गुजरे साल भी एक सौ पूजा कमेटियों ने सेरा सृष्टि 2017 के सम्मान के लिया भाग लिया था। इस इस अवसर पर पत्रिका के सम्पादक व कांउसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि बिते एक दशक से यह सम्मान दिया जा रहा है।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •