उत्तर दिनाजपुर। राज्य के पंचायत चुनाव के मतगणना के दिन भी राज्य भर में खून खराबे का दौर चलता रहा। कहीं मतगणना केन्द्र में अराजक तत्तवों ने उत्पात मचाया तो कही हदे भी पार की। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक स्थित कमलापाल स्मृति महाविद्यालय मतगणना केन्द्र के सामने आज तनाव का माहौल तब बन गया जब सुबह मतगणना के दौरान बदमाशों ने केन्द्र में घुसकर काउंटिंग एजेंट पर गोली चला दी, जिसके कारण दो एजेंट घायल हो गए। घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। इस मामले में तृणमूल समर्थकों पर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा, कांग्रेस एवं माकपा के काउंटिंग एजेंट के अनुसार तृणमूल कांग्रेस पोषित बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के खिलाफ विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिले के 31 नंबर राजमार्ग पर पथावरोध भी किया। बहरहाल उक्त घटना को लेकर मतदान कर्मियों में गुस्सा है और पुलिस को किसी की गिरफ्तारी में कामयाबी नहीं मिली है।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •