छह राहगीर वाहन के शिशे के टुकड़ों से घायल

ghayal

कोलकाता। कोलकाता। साल्टलेक से मंगलवार की सुबह बम बरामद होने के बाद शाम को बड़ाबाजार इलाके में एक बस का चक्का फटने के बाद लोगों में बम धमाके की अफवाह फैल गई। घटना बड़ाबाजार के हरिसन रोड में घटी। घटना में आरपीएफ के एक जवान सह 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों के नाम क्रमशाः आरपीएफ कर्मी तापस घोष, राजेन्द्र सिंह, श्यामल बिश्वास, कल्याण सिंहों राय, विजय नस्कर व शंभूनाथ साधुखां है। घायलों का इलाज निशुल्क तौर पर मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में किया गया है। अस्पताल के कार्यकारी महा व्यवस्थक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सियालदा जा रही 28 न. रुट की बस का चक्का अचानक ही फट गया। चक्के के फटने से बस की सामने का शिशे के परखच्चे उड़ गये व जिसके कारण छह राहगीर घायल हों गये है। घटना की खबर पाकर अस्पताल के प्रधान सचिव गोबिन्द राम अग्रवाल व वरिय अधिकारीगण मनोज गुप्ता व मुकेश मोहरा अस्पताल पहुंचें।  वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही बस का टायर फटा बड़ी तेजी के साथ लोगों में अफवाह फैली की बड़ाबाजार में बम धमाका हुआ है।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •