कोलकाता। अपनी आंधी में विरोधियों को किसी पत्ते की तरह उड़ाने वाली ममता बनर्जी सरकार के नव गठित मंत्री मंडल में दागी मंत्रियों की कमी नही है। पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार के 42 मंत्रियों में से नौ के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित है और कुल मंत्रियों में से आधे से ज्यादा करोड़पति हैं। यह खुलासा पश्चिम बंगाल इलेक्शन वाच की एक रिपोर्ट में हुई है। हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर पश्चिम बंगाल इलेक्शन वाच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नौ मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की थी, जिसमें से सात पर संगीन मामले है जैसे हत्या, अपहरण और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आदि।42 मंत्रियों में से आधे से ज्यादा करीब 57 प्रतिशत करोड़पति हैं। मंत्रियों में सबसे अमीर जाकिर हुसैन हैं, जिनके पास 28 करोड़ रूपये से ज्यादा की संपत्ति है। उनके बाद आपदा मंत्री जावेद अहमद खान हैं और फिर वित्त तथा उद्योग मंत्री अमित मित्रा है।चुड़ामणि महता सबसे गरीब मंत्री हैं। उन्होंने पांच लाख रूपये की संपत्ति घोषणा की है। रिपोर्ट कहती है कि मंत्रियों की औसत आय 3.36 करोड़ रूपये है। बहरहाल उपरोक्त मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया नहीं आ सकी थी। लेकिन देखना है कि आगे सीएम का क्या रुख होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •