गेरुआ खेमे में राजकमल पाठक, संतोष कुमार व उमेश दास का नाम चर्चा में

कोलकाता। महेशतला विधानसभा केंद्र में होनेवाले उप चुनाव के लिये भले ही तृणमूल कांग्रेस की ओर से महेशतला नगर पालिका के चेयरमैन दुलाल दास और माकपा की तरफ से प्रताप चौधरी का नाम उम्मीदवार के रूप मेें घोषित हो चुका है। लेकिन खबर के लिखे जाने तक भाजपा का यहां उम्मीदवार कौन होगा यह अधिकारिक तौर पर तय नही हो सका। गेरुआ खेमे में उम्मीदवारों की दौड़ में राजकमल पाठक से लेकर संतोष कुमार व उमेश दास का नाम चर्चा में है। लेकिन उक्त उपचुनाव में पार्टी यहां किसके सिर पर हाथ रखेगी यह अभी भी पता नही चल सका है। वैसे भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस सीट के लिए नामों की तालिका दिल्ली भेजी जा चुकी है। जिस पर प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय अपना राय जाहिर करेगे और उसके बाद उम्मीदवार के नाम की घोषणा की बात कही जा रही है। कैलाश विजयवर्गीय रविवार को महानगर कोलकाता आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह इसी दिन महेशतल्ला विधानसभा के भाजपा के मंडल के सभी अध्यक्षो के साथ एक बैठक कर सकते हैं। मामले पर उक्त सीट के सम्भावित उम्मीदवार संतोष कुमार ने बात करने पर बताया कि उक्त विधानसभा में कमल खिल सकता है। यहां के लोगों को आज भी उपयुक्त तौर पर सड़क, शिक्षा सहित कई मूलभूत जरुरतों रसे वंचित है। कारण मै स्थानीय हूं और यहां की स्थिति की मुझे जानकारी है। इधर गेरुआ शिविर के एक धड़े का कहना है कि संतोष कुमार इस विधान सभा के अगर उम्मीदवार होते है तो चुनाव में कड़ी टक्कर दे सकते है। बहरहाल क्या होगा यह तो वक्त बताएगा लेकिन पिछले चुनाव में कार्तिक चंद घोष भाजपा के उम्मीदवार थे। उनको कुल 16 हजार वोट मिले थे। अब कौन उम्मीदवार बनता है यह दिल्ली तय करेगा।

Spread the love
  • 65
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    65
    Shares
  •  
    65
    Shares
  • 65
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •