राज्य के लोग पानी, राशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से बंचित
यहां बमों के कारखाने बन रहे है
हिंसा के जरिए सत्ता में बने रहने की हो रही है राजनीति
केन्द्र ने दिये राज्य को 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपए

जगदीश यादव
पुरुलिया।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज दोपहर बाद पुरुलिया के लागदा गांव पहुंचे और यहां उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज बंगाल कल कारखानों का नहीं बरन बम के कारखानों का राज्य बन गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंच से हूंकार भरते हुए कहा कि मैने देखा कि दीदी ने मुझे समझ में आये इस लिये अपने बैनर हिन्दी में लगवाये। लेकिन मै उन्हें समझाना चाहता हूं कि आजादी के बाद से आज भी यह राज्य बिजली से लेकर पानी, राशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से बंचित है। ऐसे में वह महागठबंधन बना रही है। वह महागठबंधन तो बनाये देश भर के लोगों का समर्थन इक्ट्ठा करें लेकिन पहले बंगाल को सम्भाल कर दिखाये।शाह ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस को लगता है कि हिंसा के जरिए वह सत्ता में बने रह सकते हैं तो मैं उनको चुनौती देता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और तृणमूल कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं ​रहेगी। मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाएं तृणमूल कांग्रेस की सरकार की वजह से पश्चिम बंगाल की जनता तक नहीं पहुंच रही हैं। यूपीए सरकार में 13वें फाइनेंस कमीशन के जरिए पश्चिम बंगाल को केवल 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपए दिए गए वहीं 14वें फाइनेंस कमीशन में बीजेपी की सरकार ने राज्य के विकास के लिए 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपए दिए। लेकिन राज्य के लोगों को पता है कि बंगाल की आज हालत क्या है. कभी यह राज्य विकसित राज्यों में गिना जाता रहा है लेकिन आज इस राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। आखिर केन्द्र सरकार का पैसा कहा गया है। केन्द्र सरकार लोगों को स्वास्थ्य से लेकर हर स्तर की योेजनाओं का लाभ देना चहती है लेकिन बंगाल की सरकार कहती है कि हमे जरुरत ही नही है। शाह ने मंच से लोगों को सम्बोधित करते हुए पूछा कि क्या उनलोगों को स्वास्थ्य सेवा सा लाभ नहीं चाहिए। क्या उन्हें उनका हक नहीं चाहिए। बीजेपी की सरकार ने राज्य के विकास के लिए 3 लाख 60 हजार रुपए दिए। लेकिन क्या यह पैसा तृणमूल के सिण्डीकेटो में बंट गया। राज्य में विकास की बाते कही जा रही है लेकिन विकास कहां है। अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कोयला माफियाओं से लेकर तस्कर पनप रहें है। बांग्लादेश से घुसपैठ हो रही है और तस्कर सीमा का अतिक्रमण कर रहें है लेकिन राज्य सरकार क्या इन्हें रोक सकती है। अगर इस राज्य से इन्हे रोकना है तो परिवर्तन लाना होगा। राज्य में भाजपा की सरकार को लाना होगा अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो बांग्लादेश से परिंदा भी पर नही मार सकेगा। शाह ने कहा कि, राज्य में लोगों को उपयुक्त तौर पर केन्द्र सरकार की योजना का दो रुपये किलों का चावल व गेंहू नहीं मिल रहा है। रही बात भाजपा की कभी हम यहां चौथे न. पर थें और आज दुसरे न. पर है। पहले तो आपलोग यहां की लोकसभा की कम से कम 22 नहीं 23 सीटें हमे दिलवा दें फिर हम यहां दिखएगें कि विकास क्या होता है। क्यों कि तब हम एक न. पर होंगे। बता दें कि अमित शाह पुरुलिया में उक्त जगह पहुंचे जहां दो बीजेपी कार्यकताओं की तीन हफ्ते पहले हत्या कर दी गई थी। राज्य में हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित बीजेपी की प्रदेश इकाई ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी योजना का खाका तैयार किया है जिसे शाह को सौंपा गया है। भाजाप अध्यक्ष ने राज्य में 22 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन पंचायत चुनाव में सीपीएम और कांग्रेस को पछाड़कर दूसरे नंबर पर बीजेपी के पहुंच जाने से उत्साहित होकर प्रदेश इकाई ने लोकसभा में 22 से बढ़ाकर 26 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •