कोलकाता। सिंडिकेट दखल को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में बालीगंज के प्यारा बागान इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। घटना में कुल चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों गिरफ्तार भी किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिंडिकेट दखल को लेकर दो गुटों में प्रायः विवाद होता रहता है। आरोप है कि शुक्रवार रात एक दल का जग्गु, लड्डू और केशव सहित 30-40 लोगों के दल ने पहले हमला कर दिया। इलाके में ईंट और शीशे की बोतलें फेंकी जाने लगी। हालांकि जग्गु, लड्डू और केशव ने आरोपों को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य दल के दिलीप और गौतम ने अपने साथियों के साथ पहले हमला किया। इलाके के लोगों ने बताया कि सिंडिकेट सहित अन्य मामलों को लेकर भी दोनों गुटों में विवाद है। घटना में रिंकी पुरकायस्थ नामक एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। खबर पाकर बालीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में पुलिस गश्त लगा रही है। दो गुटों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •