कोलकाता । महानगर के मानिकतल्ला इलाके के विख्यात सरस्वती पूजा में माता के जागरण के दौरान।  देर रात पहुँचे कलाकारों ने अपने भजनों से उपस्थित भक्तों को खूब झुमाया। यह कार्यक्रम श्रीश्री सरस्वती पूजा के आयोजक मां शारदा भक्त मंडली ने की।  यह मंडली 21 सालों से  लगातार सरस्वती पूजा के माध्यम से समाज को पढ़ाई के अलावा धर्म के प्रति जागरुक कर रही है। मां शारदा भक्त मंडली के कार्यक्रम में इस बार कलाकार सौरभ राजपूत, पुष्पलता, साई पियुश, विकाश गुप्ता, ने भजनों से भक्तों को मंत्र मुग्ध किया। वही काजल डांस ग्रुप ने भी अपने नृत्य से सबका मनमोहा। इस दौरान कार्यक्रम में मंत्री साधन पांडे, विधायक स्मिता बक्शी भी पधारे। इस दौरान आज करीब पाच हजार लोगों ने भंडारे में महा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम प्रकाश जायसवाल, श्री प्रकाश जायसवाल, हरि ओम जायसवाल, संजय जायसवाल व प्रमोद जायसवाल सक्रिय रहे।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •