मैनपुरी। एकबार फिर गुस्से की आग में एक दलित दम्पति का बलि चढ़ी दी गई है। घटना मैनपुरी जिले के गांव लखनीपुर की है। जहां बृहस्पतिवार को एक दुकानदार ने उधारी के महज 15 रुपये नहीं मिलने पर एक दलित दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को घर में परिवार सहित जिंदा जलाने और जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को समझाने के बाद घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपयो की सहायता देने की घोषणा की है। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लखनीपुर का रहने वाला दलित भारत नागर (45) और उसकी पत्नी ममता (40) खेतों में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने गांव में परचून की दुकान चलाने वाले अशोक मिश्रा से करीब 15 रुपये का सौदा उधार लिया था। बहरहाल देखना है कि व्यवस्था आगे क्या करती है।  फोटो आईबीएन खबर सभार

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •