नईदिल्ली। लेफ्टिनेंट कर्नल रणवीर जामवाल के नेतृत्व में भारतीय सेना का 6 सदस्यीय पर्वतारोही दल गुरुवार को तड़के माउंट एवरेस्ट चोटी (8848 मीटर) पर पहुंचा। इसके साथ-साथ मेजर नुरूद्दीन अहमद के नेतृत्व में एक दल एलहोतसे शिखर पर पहुंचने का प्रयास कर रहा है। माउंट एकहोतसे (8501 मीटर) विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी है। भारतीय सेना के पर्वतारोहियों को 2 वर्षों के अंतराल के बाद सफलता मिली है, क्योंकि यह चोटी पिछले वर्ष नेपाल में आए भूकंप के कारण बंद थी। दल के पांच सदस्य 29 मई, 2016 को तेनजिंग हिलैरी एवरेस्ट मैराथन में भी भाग लेंगे

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •