राज्य भर में जमकर मनी होली व डोलजात्रा

कोलकाता। रंग, प्रेम और मस्ती का पर्व होली आज महानगर  कोलकाता समेत संपूर्ण राज्य में परंपरागत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरूवार की रात्रि में होलिका दहन के बाद से ही कई लोगों पर होली का रंग और मस्ती चढ़ने लगी थी। शुक्रवार महानगर के तमाम सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन के साथ परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की गयी। तो वही राज्य में इस दिन डोलजात्रा भी मनाया गया। शुक्रवार को महनागर के विभिन्न जगहों से ऩशे की हालात में हुडदंग मचाने सहित कई मामलों में पुलिस ने खबर के लिके जाने तक 518 लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि पुलिस ने 49.2 लीटर अवैध शराब भी जब्त किया है। लालबाजार पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बतया कि ऐसे में पूरे महानगर में होली के मौके पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस चुस्त रही। लालबाजार पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि डोलजात्रा के दिन से ही महानगर में क्रमश: 1000 और 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है उक्त पुलिस कर्मियों ने महानगर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखा। होली के दिन कई जगहो पर हंगामे पर रोक लगाने के लिए पुलिस की 27 एचआरएफएस टीम विशेष तौर पर तैनात ही नही रही वरन हुडदंगियों को सबक भी सिखाय।  740 बाइक पेट्रोलिंग टीम भी पूरे कोलकाता का चक्कर लगाकर किसी भी तरह के हुड़दंग या हंगामे पर विशेष नजर रखती रही। वहीं गंगा नदी के 64 घाटों पर लाइफ सेविंग टीम की तैनाती रही जो नहाने के दौरान नहाने वालों पर ध्यान देत रहे ताकि कोई डूब नहीं जाये। आपदा प्रबंधन की भी 49 टीमों को भी तैनात के अलावा अग्निशमन और खुफिया विभाग को भी अलर्ट रहीहै ताकि किसी भी तरह की आपातकालीन परिस्थिति पर नियंत्रण किया जा सके। पुलिस ने इस दौरान नार्थ डिवीजन 81, साउथ 97, सेंट्रल 14, इस्ट 43,पोर्ट 81, इस्ट सुबवर्न 40, साउथ इस्ट 50, साउथ  सुबवर्न 89, साउथ वेस्ट 41 लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं नार्थ डिवीजन से 30 व पोर्ट से 19.2 अवैध शराब जब्त किया है। वैसे खबर के लिखे जाने तक महनागर में होली पर किसी तरह के गंभीर व बड़ी अप्रिय वारदात की खबर नहीं मिल सकी थी। बहराहाल महानगर में होली का खुमार जम के नजर आया और लोग पुलिस की चेतावनी की अनदेखी करते हुए सड़क पर बी होली खेलते हुए देखे गये।

ADV.

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •