बच्चो ने लगाया होम पर उत्पीड़न का आरोप

कोलकाता। उत्तर चौबीस परगना के अड़ियादाह स्थित ध्रुवश्रम होम से 25 बच्चो के भागने के कारण पुलिस सहित होम के लोगों में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रो ने बताया कि भागे गये नबालिगों में सात को पुलिस ने आज पकड़ लिया है और खबर लिखे जाने तक उक्त बच्चे पुलिस की हिरासत में सुरक्षित थें। अन्य 18 की तलाश बेलघरीया पुलिस कर रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े नबालिगों ने पुलिस को बताया है कि उक्त लोगों का उत्पीड़न होम में किया जाता था और उन्हें खाने के लिये भा तरसाया जाता था। यहां तक उन लोगो के साथ मारपीट भी जाती थी। नबालिगो का आरोप है कि उनलोगों ने उत्पीड़न से तंग होकर होम से भागने की योजना तैयार की और इसमे वह लोग कामयाब भी हो गये। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लोग होम की दीवार को फांद कर भागे। बहरहाल जो बच्चे पकड़े गये हैं उक्त लोग यह नहीं बता पा रहें हैं कि उनके अन्य साथी कहां गये हैं। या फिर वह लोग कहां हो सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब राज्य के होम से यहां रहने के लिये मजबूर बच्चो द्वारा भागने की घटना घटी है। इससे पहले भी होम द्वारा उत्पीड़न के आरोप के तहत नबालिगों द्वारा होम से बागने की घटनाएं घट चुकी है। मामले पर होम प्रबंधन द्वारा कुछ भी कहने से इंकार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि होम के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन पहले पुलिस की प्राथमिकता है कि फरार बच्चे जल्द से जल्द मिले।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •