सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग के पातलेवास से पुलिस ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के एक समर्थक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात गिरफ्तार किए गए मोर्चा समर्थक की पहचान गंगा बहादुर थामी (39) के रूप में हुई है। हाल ही में पकड़े गए जीजेएम के छह समर्थकों से की गई पूछताछ में गंगा बहादुर थामी का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इन सभी पर बीते जून में हुए गोरखालैंड आंदोलन के दौरान दार्जिलिंग में आगजनी एवं तोड़फोड़ करने तथा गड़बड़ी फैलाने का आरोप है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •