कोलकाता। बदुरिया में हिंसा के पीछे बीजेपी का ही हाथ है। उक्त आरोप आज राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने लगाया। मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा व दंगा के पीछे चाहे कोई भी हो उसे छुट नहीं दी जा सकती है।उन्होंने आरोप लगाया कि बदुरिया में हिंसा के पीछे बीजेपी व उसके सहयोगी संगठनों का का काम हो सकता है। स्थिती पर बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि प्रशासन धैर्य के साथ काम कर रहा है। लेकिन हमारे धैर्य को कमजोरी नहीं समझा जाये। यही नहीं बजरंगदल औरल हिंदु संहति का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं द्वारा दंगा व हिंसा को उकसाया जा रहा है।
देश को खंण्डित कर धर्म के नाम पर लड़वाना ही इनका मकसद है। सीएम ने कहा कि हिंदु हो या मुसलमान किन्हीं पर चोट आना उनके उपर चोट है। हम लोगों से शांति रखने की बहाल रखने की अपील कर रहें हैं। जहां तक पुलिस की बात है कि पुलिस ने शांत रहकर काम किया । गोली नहीं चलाई। हम हमेशा जोड़ने की बात करते हैं तोड़ने की नही। ममता बनर्जी से साफ कहा कि बादुरिया दंगा के नेपथ्य में भाजपा व उसके सहयोगियों का हाथ है।
बता दें कि फेसबुक में एक विवादित पोस्ट के कारण बादुरिया सहात बसीरहाट व अन्य स्थानों पर माहौल इतना बिगड़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोग हिंसक हों उठे और उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया व आगजनी भी की।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •