जाकीर अली/ जेपी शर्मा

हुगली। आरपीएफ बण्डेल द्वारा पोस्ट कमाण्डर इंस्पेक्टर गुरु प्रसाद के नेतृत्व में नशे के खिलाफ यहां अभियान छेड़ दिया गया है। नशा विरोधी अभियान के तहत जहां जागरूकता रैली निकाली गई। वही नाटक के जरीये रेल यात्रियों में जागरुकता का प्रचार प्रसार किया गया। गुरु प्रसाद ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा इंसान को सिर्फ बर्बादी की ओर ही ले जाता है। यह सेहत और जिंदगी दोनों के लिए खतरा है। सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इस मुहिम में हर किसी को सहयोग देना चाहिए। इससे नशे पर पूर्णतया काबू पाया जा सकता है। यदि आज की पीढ़ी नशे के कुप्रभावों को समझेगी तो आने वाली पीढि़यों को भी इससे बचाया जा सकता है। जो नशे से दूर है उन्हे दूसरों को भी इस राह पर लाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग रेलवे नियमों की अनदेखी कर जिस तरह से असुरक्षित तौर पर यातायात करते है वह खतरनाक है।

Spread the love
  • 27
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    27
    Shares
  •  
    27
    Shares
  • 27
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •