हुगली। अगर हिम्मत हो तो कुछ भी सम्भव है। सोने की दुकान में डकैती करने आए बदमाशों की योजना दुकान मालिक के बेटे की तत्परता से नाकाम हो गई। इससे गुस्साए बदमाशों ने दुकान पर बम फेंका और फरार हो गए। यह घटना शनिवार रात हुगली जिले के चंडीतला स्थित बनमालीपुर में घटी। शनिवार को बारिश थमने के बाद रात साढ़े आठ बजे बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान मालिक लखन कोले को उन्होंने हथियार दिखाया। इसी बीच लखन का बेटा सुरजीत और बदमाशों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सुरजीत के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बदमाश भाग गए। मगर भागते समय उन्होंने दुकान पर बम फेंक दिया। इस दौरान लखन और सुरजीत घायल हो गए, उन्हें डानकुनी के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर घटनास्थल पर चंडीतला और सिंगुर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •