उत्तेजित भीड़ व पुलिस के बीच खण्ड युद्ध
आसूं गैस, डण्डा, पत्थर के साथ आगजनी
पुलिस पर हवाई फायरिंग का आरोप

कोलकाता। राज्य के मुर्शिदाबाद के दौलताबाद इलाके में सोमवार को एक भीषण बस दुर्घटना को लेकर पुलिस व भीड़ के बीच खण्ड युद्ध के कारण जहां कई लोग गायल हुए हैं वहीं उक्त हादसे में अबतक 36 लोगों की मौत की सूचना है। खबर लिखे जाने तक दर्जन भर लोगों के शव निकाले गये हैं। जिनमें चार लोगों की मौत की खबर है वहीं मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। दर्जनों घायल लोगों को नहर से निकाला जा रहा है और बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दौलताबाद में एक नहर पर बने पुल पर दो बसों की होड़ में एक बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और रेलिंग तोड़ते हुए बस नहर में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। जिला प्रशासन की ओर से क्रेन और गोताखोरों की मदद से राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। दमकल विभाग को भी राहत कार्य में लगाया गया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर गुस्साई भीड़ ने पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। आरोप है कि पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की । लोगों का आरोप है कि बचाव दल देरी से पहुंचा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह बस डोमकाल से बहरमपुर जा रही थी। तभी दौलताबाद पुलिस थाने के पास एक पुल को पार करते हुए यह रेलिंग से टकरा गई और नीचे भैरव नदी में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालना शुरू किया। बचाए गए चार-पांच लोगों ने बताया कि ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था और नियंत्रण खो बैठा।स्थानीय लोग छोटी नावों के जरिए नदी में उतरे और लोगों को बचाना शुरू किया। बाद में क्रेन के साथ पुलिस और बचाव दल वहां पहुंचा, तो लोगों ने उनपर पत्थर फेंके और कुछ गाड़ियों में आग लगा दी।दमकल विभाग की गाड़ियों पर भी पत्थर फेंके गए।

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •