मासूम थी गत रात से वह लापता
वारदात ने पेश की पुलिस के सामने चुनौती

कोलकाता। महानगर कोलकाता के लोग इस खबर से तब सकते में आ गये जब उन्हें पता चला कि महानगर के मैदान थाना इलाके के फुटपाथ में एक दो साल की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। महानगर के सीने पर बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार उक्त बच्ची की पहचान दीपाली घोष के रूप में हुई है। आज सुबह मैदान थाना क्षेत्र के गंगासागर मेला शिविर स्थाल के पास रक्त रंजित हालत में बच्ची का शव बरामद किया गया। एसएसकेएम अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। पता चला है कि पास में ही उसका परिवार फुटपाथ पर रहता है। गत रात से वह लापता थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा-364 यानी सामूहिक दुष्कर्म, हत्या यानी 302 तथा साक्ष्य मिटाने की धारा-201 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची के शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। उसके सिर से खून बहने का भी निशान है। गुप्तांगो में भी चोट और दुष्कर्म के साक्ष्य मिले हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर पुष्टि की है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी है। प्राथमिक तौर पर यह साफ हो चला है कि फुटपाथ से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या करके फेंका गया है। आरोपी का पता लगाने के लिए इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और लोगों से पूछताछ कर आरोपितों की शिनाख्त की कोशिश हो रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी इस तरह की घटनाएं हुई थी जब फुटपाथ पर रहने वाली बच्चियों को उठाकर दुष्कर्म और बाद में हत्या कर फेंक दिया गया था।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •