सीएम ने किया अलीपुर म्यूजियम’ का उद्घाटन

कोलकाता। एक बार फिर आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार और सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमला बोला और देश के ऐतिहासिक चीजों को तोड़ मरोड़ करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी आज अलीपुर संशोधनागार के बरुईपुर में स्थांरित हो चुके स्थल पर ‘अलीपुर म्यूजियम’  का उद्घाटन कर बोल रहीं थी। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर संग्रहालय का नाम लिए बिना राजनीतिक कारणों से देश के इतिहास को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमें नए सिरे से सोचना होगा। क्यों? इस तरह के विचार क्यों आ रहे हैं? जरुरी चीजों को बदलने का विचार आखिर क्यों ? ऐतिहासिक घटनाओं को भी बदला जा रहा है। देश का इतिहास, भूगोल, विज्ञान सब बदला जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाम लिये बगैर केंद्र की एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी नया कांसेप्ट व मिशन देखने को मिल रहा है। राजनीतिक उद्देश्य से इतिहास को ही बदलने की साजिश चल रही है। यह बदलाव एक राजनीतिक उद्देश्य को साधने के लिए किया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि उनकी सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को याद करने के लिए राज्य सरकार ने क्या काम किया है। उन्होंने कहा, “हमारी नई पीढ़ी शायद आजादी के लिए हमारे ऐतिहासिक लड़ाई के बारे में नहीं जानती। अब इतिहास को सहेजना जरूरी है। हम ऐसा विधानसभा में भी किया हैं। हमारे पास नेताजी के संबंध में जो फाइल थी, हमने उसे सार्वजनिक किया है। इसे डिजीटल कर दिया गया है।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से बंगाल को बदलने की बात कहीं जा रही है उसका कोई महत्व नहीं है। बंगाल की जनता को तृणमूल पर भरोसा है। विपक्षी दल चाहे जो करें बंगाल में तृणमूल की सरकार रहेगी। तृणमूल आम जनता के साथ है। आम लोगों की सुविधा ही हमारी पहली प्राथमिकता है।बंगाल के इतिहास को राजनीतिक लाभ के लिये बदलने की कोशिश की जा रही है, जो कि नामुमकिन है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •