रहस्यमय जानवर के आतंक से परेशान थे ग्रामीण

कोलकाता बिते कई दिनो से झाड़ग्राम जनपद अंतर्गत लालगढ़ में एक रहस्यमय जानवर का आतंक व्याप्त था। क्योंकि रहस्यमय जानवर ने पांच मवेशियों को अपना निशाना बना लिया था। दो मवेशियों को गांव से कुछ दूरी पर लहुलूहान हालत में पाया गया, जबकि तीन अब भी लापता है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आतंक छा गया है। लेकिन वन विबाग की माने तो माओवादियों के लिये कभी मीडिया की खबरों में बने रहने वाले लालगढ़ में रायल बंगाल टाइगर को देखा गया है। जी हां, उक्त रहस्यमय जानवर के लिये यहां कैमरे लगाये गये थे ताकि उसे पकड़ा जा सके लेकिन कैमरे में चार बार रायल बंगाल टाइगर ही नजर आया। वन विभाग ने बताया कि यहां रायल बंगाल टाइगर हैरत की बात है। लेकिन लालगढ़ के काटा पहाड़ी स्थित मेलखरिया ग्राम में रायल बंगाल टाइगर नजर आया। हम उसे पकड़ने की कोसिश में जूटे हुए हैं। विगत दिनों लालगढ़ प्रखंड के कुछ गांवों में बड़े पंजों के निशान पाए गए थे। इससे ग्रामीणों में आतंक व्याप्त हो गया था। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि यह बाघ या चीते के पंजों के निशान हो सकते हैं। वाकये के बाद से वन क्षेत्र में कड़ी सतर्कता बरती जा रही थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह लालगढ़ के आमालिया गांव से पांच मवेशी लापता पाए गए। ग्रामीणों ने खोज शुरू की तो दो मवेशियों को गांव से कुछ दूरी पर लहुलूहान हालत में पाया गया, जबकि तीन अब भी लापता हैं। इससे ग्रामीणों में बाघ या चीते की आशंका और गहरा गई। वन विभाग ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर माइकिंग शुरू कर दी है। वन विभाग का मानना था कि यह जीव लकड़बग्घा हो सकता है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से वन विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है। 
Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •