कोलकाता। कभी अपने तेवर के कारण खबरों में बने रहने वाले कथित दंबग तृणमूल नेता आराबुल इस्लाम को जान की धमकी मिली है। आरोप है कि हत्या की धमकी भरा फोन मिला है। गुरुवार रात किसी ने उन्हें फोन पर हत्या की धमकी दी। काशीपुर थाने में उन्होंने घटना की लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात आराबुल के पास एक फोन आया। माना जा रहा है कि भांगड़ में पावर ग्रिड को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों को मुख्य धारा में लाने की कोशिश के कारण उन्हें धमकी दी गई। गुरुवार रात 10.30 बजे के करीब उन्हें फोन आया। इसके बाद उन्होंने थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कॉल ट्रैक खंगालकर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। गौरतलब है कि भांगड़ में पावर ग्रिड को लेकर कई बार झड़प हो चुकी है। पावर ग्रिड के लिए जमीन देने वाले किसान कई बार आन्दोलन कर चुके हैं।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •