नदिया। प्रोटेक्शन फार डेमेक्रटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया के नदिया जिला की ऩई कमेटी का आज गठन हुआ। उक्त अवसर पर पीडीएचआरआई के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने सर्व सम्मति से जिला कमेटी में सचिव जयंतो मुखर्जी को नियुक्त किया। डॉ. दुबे ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मानव सेवा के लिये कार्य बेहतर तौर पर होगा। उन्होंने कहा कि कमेटी को किस रंग, जाति, समुदाय का पक्ष लिये बगैर ही काम करना होगा। उक्त अवसर पर पीडीएचआरआई के उप सचिव कमल पाण्डेय ने अपनी बात कही। उक्त अवसर पर मोहन माइती, शक्ति बिस्वास, गौर हलदर, हीरालाल बिस्वास, निमाई सरकार, सन्याल कुमार साहा आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •