रमेश राय
कोलकाता। राज्य भर में विभिन्न जगहों पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया । राज्य में हर्ष और उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा की गयी। घर में कई तरह के पकवान बनाए। लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। महानगर कोलकाता समेत शिल्पांचल आसनसोल में में गोवर्धन पूजा की जबरदस्त धूम रही भारतीय यादव महासभा द्वारा भी आसनसोल के पण्डेश्वर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। भारतीय मजदूल सेल के सर्व भारतीय सचिव लालजा चौधरी ने बताया कि इस दौरान बच्चे भगवान कृष्ण के रुप में सजे दिखे और तमाम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान आसनसोल साउथ (4) भाजपा के महासचिव संजय यादव, सुबोध यादव आदि प्रमुख मौजूद रहें। लोगों ने गोवर्धन पूजा के लिए एक गत्ते पर गेरु का लेप लगाकर उस पर चावल के आटे का पानी का बिसवार बनाकर उसमें सूर्य, चंद्र, गाय तथा कृष्ण भगवान की आकृति बनाकर उस पर तिलक किया। फूल चढ़ाकर उसकी आरती की। मूलतः यह प्रकृति की पूजा है जिसका आरम्भ भगवान श्री कृष्ण ने किया था। इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा की जाती है। यह पूजा ब्रज से आरम्भ हुयी थी और धीरे धीरे पूरे भारत वर्ष में प्रचलित हुई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •