जलपाईगुड़ी।  जिला अस्पताल में एक नवजात कन्या को छोड़कर उसकी मां फरार हो गई। घटना से अस्पताल में हड़कंप मचा। फिलहाल नवजात कन्या का अस्पताल के एसएनसीयू विभाग में इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची के परिजनों की काफी तलाशी की, पर कोई नहीं मिला। इसके बाद ही मामले को लेकर वार्ड मास्टर ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बेलाकोवा सरदार पाड़ा के निवासी अजय लोहार की पत्नी जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में कन्या संतान को जन्म दी। उसका नाम रिंकी लोहार रखा गया। लेकिन 1 दिन बाद ही उसकी मां अस्पताल से लापता हो गई। परिवार का कोई दूसरा सदस्य भी नहीं मिला।
अस्पताल अधीक्षक गयराम नस्कर ने कहा कि एसएनसीयू यूनिट में नवजात कन्या का इलाज चल रहा है। मां व परिवार के दूसरे सदस्य नहीं मिलने पर घटना की जानकारी वार्ड मास्टर को दी गई। इसके बाद ही मामले को लेकर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। अस्पताल प्रबंधन भी मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •