विरोध प्रदर्शन करते एक सौ माकपाइ गिरफ्तार

अरुन लोध
कोलकाता। महेशतल्ला के बजबज ट्रंक रोड के तत्काल जीर्णोद्धार की मांग को लेकर आज बाटा मोड़ में माकपा का विरोध कार्यक्रम को लेकर पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की तनातनी रही। माकपा जिला कमेटी सचिव शमिक लाहिड़ी के नेतृत्व में उक्त विरोध प्रदर्शन किया गया।आज कार्यक्रम के अनुसार माकपा कार्यकर्ता बाटा मोड़ पर जुटने लगे। लेकिन इसके तुरंत बाद डायमंड हार्बर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बंद्योपाध्याय के साथ डीएसपी (शिल्पांचल) निरुपम घोष के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोका व कई माकपा कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार किया गया और उन्हें महेशतला थाने भेज दिया गया। इधर बात यहीं खत्म नहीं हुई, घटना का विरोध करने के लिए जब कई माकपा कार्यकर्ता महेशतला थाने के सामने जमा हो गए तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। आज लगभग 100 माकपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। हलांकि कुछ घंटे बाद गिरफ्तार किए गए सभी माकपा कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। माकपा जिला समिति के सचिव शमिक लाहिड़ी ने कहा कि पुलिस ने वादा किया है कि 4 दिन में सड़क मरम्मत कर दी जाएगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो चार दिन बाद फिर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •