आपकी परछाई आपके ही पैरों तले आएगी नजर 

कोलकाता। कल कोलकाता सूर्य और पृथ्वी के बीच में होगा। जी हां, एक ऐसी खगोलीय घटना घटने वाली है। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसी घटना साल में दो बार होती है। पांच जून को ऐसी ही खगोलीय घटना होने वाली है। सुबह 11.35 बजे लोगों की परछाई लोगों के ही पैरों तले नजर आएगी। उस समय पृथ्वी में रहने वाले तमाम लोगों में कोलकातावासी सूर्य के सबसे नजदीक रहेंगे। इससे पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा।
इससे पहले वर्ष 2016 के 9 मई को बुध ग्रह सूरज के एक छोर से दूसरे छोर को गुजरता दिखा। बुध एक छोटे काले धब्बे की तरह नजर आया था। यह खगोलीय नजारा उस वक्त देखने को मिलता है जब बुध सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर गुजरता है और तीनों एक सीध में होते हैं।यह नजारा एशिया के दक्षिण पूर्वी हिस्से और जापान को छोड़कर समूचे महादेश के अलावा यूरोप, अफ्रीका, ग्रीनलैंड, दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, आर्कटिक, उत्तरी अटलांटिक महासागर एवं प्रशांत महासागर के अधिकांश हिस्से में यह देखा गया था।
वेसे कोलकाता के आसमान में गत 30 अप्रैल को सूर्य के इंद्रधनुषी छल्ले से घिर जाने की अद्भुत घटना के बाद आगामी नौ मई को एक और अनोखा खगोलीय नजारा देखने को मिला था।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •