424

Advt.

कोलकाता। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आम जन तक पहुंचाना इस वक्त की आवश्यकता है। उक्त बात उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 11वें ग्लोबल डाक्टर्स समिट के अंतिम दिन अपने संबोधन में यह भी कहा कि केन्द्र सरकार और राज्यों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च बढ़ाना चाहिए और सभी हितधारकों को चिकित्सा सेवा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चिकित्सा क्षेत्र को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रधानमंत्री चाहते हैं कि प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज हों और इनमें प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मचारी हों। उन्होंने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम चिकित्सक को इस रूप में देखते हैं कि वे हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। चिकित्सा का पेशा महान है क्योंकि चिकित्सक समाज की सेवा करते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के एन त्रिपाठी, राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम भी मौजूद थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •