जामताड़ा।  ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो किसी को भी चूना लगा दें। जी हां, बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के बैंक अकाउंट से 5 लाख रुपए उड़ाने का दावा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को मंगलवार को झारखंड के जामताड़ा से हिरासत में लिया गया है।  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार मंडल और विकास मंडल के रूप में हुई है. उनके पास से 6 मोबाइल फोन, एटीम कार्ड और पैन कार्ड बरामद किये गए हैं।जामताड़ा के एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया की इनका नेटवर्क मुम्बई, पुणे समेत देश के कई राज्यों में फैला हुआ है।  इनके खिलाफ झारखण्ड के अलग अलग इलाकों के अलावे नोएडा के थाने में मामला दर्ज है। मामले के बारे में आपको बता दे कि, दरअसल, टेलीविजन शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्‍ट करने के दौरान बिग- बी ने खुद के खाते से 5 लाख रुपए गबन होने की बात बताई थी।  गिरफ्तार आरोपियों ने दावा किया है कि उन्‍होंने ही अमिताभ के खाते से पांच लाख रुपए उड़ाए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •