पुलिस खंगाल रही है इलाके का सीसीटीवी फुटेज 

कोलकाता। महानगर कोलकाता में आज फिर एक वृद्धा की रहस्यमय मौत हो गई है। उक्त घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैली है। पुलिस ने बताया कि घटना सर्वे पार्क थाना इलाके में स्थित सुकांत सेतु इलाके की है। आज पुलिस ने यहां सेतु के पास एक वृद्धा का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया है। घटना मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस का कहना है कि मृतका की अनुमानित आयु लगभग 70 साल है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह सात बजे के करीब अज्ञात शख्स ने थाने में फोन कर चार नंबर संतोषपुर एवेन्यू में सुकांत सेतु के पास संदिग्ध हालत में एक वृद्धा के पड़े होने की जानकारी दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने देखा कि वृद्धा गले में उसका साड़ी लपेटा हुआ था। तुरंत उठा कर एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दो-तीन महीनों से वह महिला यहां आस-पास के फुटपाथ पर रहती थी और भीख मांगकर गुजारा कर रही थी।  वह कहां से आई थी, कौन थी, उसे क्यों मारा गया आदि के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल खबर के लिखे जाने तक उक्त घटना को लेकर कई तरह की बातो का दौर चल रहा था। लोग घटना को लेकर कयास भी लगाते देखे गये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •