घटना के आरोप में मृतक का पिता व भाई गिरफ्तार

tmc adv.

Advt.

जलपाईगुड़ी। पारिवारिक विवाद के कारण किस तरह से एक परिवार के लोगों ने उक्त परिवार के ही एक युवक लाठें उरांव (27) को पहले पीटकर अधमरा कर दिया व फिर उक्त युवक को आग में जिंदा जला दिया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बर्बर घटना मेटाली ब्लाक के प. शालबाड़ी के पंडितपाडा़ में घठी। पुलिस घटना के बाद आरोपी पिता खम्पा उरांव व बड़े भाई रिश्तों फागू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह ही उक्त घटना घटी। लाठें उरांव का उसके पिता खम्पा उरांव व बड़े भाई के साथ अक्सर विवाद होता था। इस दिन खम्पा उरांव व फागू ने लाठे को काबू में कर लिया और फिर दोनों ने उसे जमकर पीटा और अधमरा कर दिया। वह लोग फागू के अचेत होने पर उसे एक भांस में झूलाकर धान के खेतवाली जमीन में लें गये और फिर वहीं उन्होंने लाठे को आग में जिन्दा जला दिया। घटना स्तल पर ही लाटे की मौत हो गयी। यहीं नहीं इतने से भी उक्त लोगों का मन नहीं भरा उन्होंने वहीं जमीन में गढ्ढा खोदा और लाठे के शव को दफना दिया। स्थानीय लोगों के आरोप को माने तो उन्होंने उक्त लोगों को इस तरह की घटना को अंजाम देने से रोकने की कोशिश की लेकिन फागू व उसके पिता ने ग्राम के लोगों को हथियारों के बल पर रोक दिया। घटना की खबर के बाद पुलिस व मिजस्ट्रेट ने गढ्ढा खोदकर लाठे के शव को निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •