रमेश राय

कोलकाता। कम्प्यूटर शिक्षा के साथ आज की युवा पीढ़ी को चलना होगा। कारण यह अब लोगों की आम जरुरत बन गई है और यह रोजगार का एक बेहतर साधन व विकल्प भी है। उक्त बात बेहला स्थित 29 पल्ली जेम्स लांग सरणी में स्थानीय वार्ड 119 के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अशोका मंडल ने कही। वह इसदिन रबीन्द्र-नजरुल सांध्य 2017 के अवसर पर बोल रहें थें। जिसका आयोजन स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के द्वारा किया गया था। उक्त अवसर पर कम्प्यूटर शिक्षा के लिये कईयों को सम्मानित भी किया गया व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, स्थानीय बोरो चेयरमैन मानिकलाल चटर्जी व शिशिर मलिक आदी ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •