कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिना कोई गारंटी के आधार लिंकिंग की अनिवार्यता को लेकर केंद्र पर एक बार फिर जबानी हमला बोलते हुए कहा कि इससे व्यक्ति के मूलभूत अधिकारों का ही उल्लंघन होगा। उन्होंने यहां यूनिवर्सल डिक्लेयरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के 69वें वार्षिक समारोह काे संबोधित करते हुए यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कि एक नवजात बच्चे, जिसकी आंखे भी ठीक से नहीं खुली हो उसके लिए आधारकार्ड की जरुरत है और क्या यह बच्चे के साथ अन्याय नहीं है। उन्होंने कहा , ” एक व्यक्ति के बैंक खाते से आधार लिंक क्या यह सुनिश्चित की जा सकती है कि उसके खाते से पैसे स्वत: नहीं कटेंगे।” उन्होंने आधार कार्ड की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कहा , ” हजारों आधार कार्ड एक ही नाम अथवा मिलते जुलते पाये गये हैं तो इसमें कहां की विश्वसनीयता। इसका पेंशनरों पर बुरा असर पड़ेगा।” मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका से इस संबंध में आम लोगों के साथ न्याय किये जाने की अपील की है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •