विज्ञान में मिले 100 में 100 नम्बर

कोलकाता। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अपना आयडियल मानने वाली छात्रा जारा सैफ इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर तमाम माध्यमो पर छाई है। पोर्ट अंचल के गार्डेनरीच के आइरनगेट की निवासी व अचार्य जगदीश बसु रोड स्थित प्राट मेमोरियल स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा जारा सैफ ने परीक्षा में विज्ञान में 100 में 100 नम्बर हासिल किया है। जारा सैफ के बारे में उसके पिता सैफ अहमद मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहते है कि वह एकदम बचपन से ही अंतरिक्ष की दिवानी है। वह चलते फिरते, खाते यहां तक की पढ़ते भी अंतरिक्ष के बारे में ही सोचती है। यही कारण है कि जारा एक वैज्ञानिक बनकर नासा के लिये काम करना चाहती है। वह चाहती है कि नासा से जूड़कर वह अपने देश के ऐसा कुछ करे जो मिल का पत्थर हो। ऐसे में लोगों का भी मानना है कि विज्ञान को अंतरिक्ष की दिवानी जारा से उम्मीदें है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •