जयदीप यादव
कोलकाता। बृहत्तर मटियाबुर्ज के रविन्द्रनगर थाना इलाके के टीजी रोड में बेलपुकुर युवक संघ की दुर्गा प्रतिमा दर्शनार्थियों को सादगी का संदेश दे रही है। बेलपुकुर युवक संघ के मुख्य आयोजक सुरदा बहादुर सोनार (पपुल) ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज देश के तमाम प्रदेशों में थीम पूजा ने जगह ले लिया है लेकिन सनातन स्वारुप का अपना महत्व है। ऐसे में इस साल दुर्गा प्रतिमा सनातनी स्वारुप में हमलोगों ने प्रदर्शित किया है।श्री सोनार ने बताया कि हम चाहते हैं कि राज्य के लोग राज्य की धर्म व संस्कृति और अपनी गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखें ताकि युवा पीढ़ी परम्परा के महत्व को समझ सके। इसलिए इस बार थीम पूजा की जगह हम परंपरा को ही महत्व दे रहे हैं। संघ का मंडप प्राचीन हल्के पीले रंग के मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है, जिसमें माता दुर्गा सपरिवार पारम्पारिक स्वरुप में विराजमान हैं। प्रकाश सज्जा भी बेहतर की गई है और लाइटिंग के जरिए सामाजिक सरोकार के विषयों को प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान सांस्कृतिक व समाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।यहां पूजा वर्ष 1965 से आयोजित किया जा रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •