वर्दवान। पुलिस ने पानागढ़ वायुसेना की छावनी से एक संदिग्ध युवक परितोष दलुई को गिरफ्तार किया है। छवनी में उक्त युवक को संदिग्ध अवस्था में देख कर वहां तैनात वायुसेना के जवानों ने उसे पकड़ा व फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। परितोष दलुई के पास से एक मोबाइल फोन से छवनी की तस्वीर ले रहा था। कांकसा थाने कि पुलिस मुर्शिदाबाद के निवासी उक्त युवक से पूछताछ कर रही है। खबर के लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है कि उक्त युवक क्यों यहां आया था औऱ उसका मकसद क्या था। फिलहाल इस बात की तस्दीक भी नहीं हो सकी है कि परितोष का सम्बन्ध किसी आतंकी संगठन से है भी या नहीं। पानागढ़ पूर्व भारत का सबसे बड़ा वायुसेना की छवनी है।पानागढ़ वायु सेना केंद्र में अत्याधुनिक छह सुपर हरक्यूलिस विमान सी-130 जे को भी यहां रखा गया है। जो काफी कम समय में खतरनाक इलाके में जवानों एवं सामग्रियों को पहुंचा सकता है। जो काफी ऊंचाई से उड़ने में भी सक्षम है। जो रात में भी यात्रा कर सकता है। विमान को लेकर लगातार प्रशिक्षण भी होता रहता है। वायु सेना दिवस पर जिसकी प्रदर्शनी भी दिखाई गई थी। देश में उत्तरप्रदेश के बाद बंगाल के पानागढ़ में हरक्यूलिस विमान को रखा गया है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •