सभी फोटोः अरुन लोध

कोलकाता/हावड़ा। जैसा की पहले ही आशंका व्यक्त की गई थी। लगभग वैसा ही हुआ। प्रदेश भाजपा के राज्य सचिवालय़ यानी नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व महानगर कोलकाता ही नहीं बरन राज्य के तामम जगहों पर तनातनी रही। आज नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व कोलकाता में स्थिति रणक्षेत्र की रही। बिना अनुमति के नवान्न अभियान पर निकले भाजपाइयों से जहां पुलिस ने जगह-जगह पर सख्ती ने निपटा तो वहीं गुस्से में भाजपा के कर्मी व समर्थकों ने तोड़फोड़, पथराव से लेकर आगजनी भी की। बड़ाबाजार इलाके में भाजपा समर्थकों ने पुलिस के एक वैन में आग लगा दी।देखते ही देखते पुलिस वैन राख हो गई। पुलिस कार्रवाई में भाजपा पार्षद मीना पुरोहित का सिर भी फट गया। हावड़ा केसंतरागाछी में भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। इस दौरान आमलोग भी बेहाल रहें। ट्राफिक व्यवस्था चरमरा गई और कामकाजी लोग भी पुलिस के लाठी का शिकार हुए व दिन भर महानगर कोलकाता से लेकर हावड़ा में दहशत भी पैर पसार कर बैठी रही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •