140 अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट बनेंगे

कोलकाता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्थापित द ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की देश में तीसरी परियोजना कोलकाता में शुरू हो गई है। इस ट्रंप टॉवर में 140 अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट होंगे। इसके भारतीय डेवलपरों को परियोजना की बिक्री से 700 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। अक्टूबर में बिक्री की शुरुआत के बाद से रियल्टी कंपनियां यूनिमार्क ग्रुप, आरडीबी ग्रुप और ट्रि‍बेका डेवलपर्स पहले ही परियोजना की करीब 50 प्रतिशत इकाइयां बेच चुकी हैं।इसकी कीमतें 2,500 वर्गफीट के फ्लैट के लिए 3.75 करोड़ रुपये से शुरू हैं। इससे पहले पंचशील रियल्टी के साथ मिलकर पुणे में तथा लोढ़ा ग्रुप के साथ मुंबई में ट्रंप टावर शुरू किया गया है। ज्ञात हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति रियल एस्टेट क्षेत्र के जाने माने खिलाड़ी रह चुके हैं ये बात तो सबको पता है। ट्रंप पर रिश्वत देकर काम निकालने का भी आरोप है। पुणे स्थित ट्रंप टावर ने जिस तरह से नियमों की अनदेखी करके कंस्ट्रक्सन का काम करवाया है उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है। हाल ही में महाराष्ट्र पऑल्यूषन कंट्रोल बोर्ड ने पर्यावरण नियमों के उल्लघंन के मामले में पुणे स्थित ट्रंप टावर को नोटिस जारी किया है। आरोप हैं कि बिल्डिंग में सीवरेज प्लांच बनाना था जो कि नहीं बना। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि जब नक्शे में सिवरेज प्लांट बनाने का प्रस्ताव था तो आखिर कोई कंपनी उन नियमों का उलंधन कैसे कर सकती है। और अगर कंपनी ने कर दिया तो भी उस बिल्डिंग को उस वक्त एनओसी कैसे मिला। क्या कंपनी की तरफ से रिश्वत देकर सारे मामले को रफा दफा कराया गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •