दो लोग घायल भी हुए

कोलकाता। मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को ही राज्यके पांच जिलों में गरज के साथ बारिश होने तथा तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की थी। महानगर कोलकाता और इसके आस-पास के इलाकों में रविवार सुबह से किश्तो में हुई बारिश ने शाम से तेज हुई और आज भी जारी रही। बारिश के कारण मध्य कोलकाता के सियालदा से सटे हिस्से में भारी बारिश के बाद एक मकान ढहने से दो लोगों गोपाल नस्कर (60) व मानिक जाना सहित तीन की मौत हो गई।जबकि इस घटना में और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआ जब शहर के मोचीपाड़ा पुलिस थाने के बैठकखाना रोड पर स्थित दो मंजिला ‘‘ जर्जर ’’ इमारत गिर गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उक्त इमारत के एक घर में कई लोग सो रहे थे कि हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो घायलों को गंभीर हालत में पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारी ने कहा ,‘‘ अभी तक यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है कि क्या कोई मलबे के नीचे फंसा है। स्थानीय काउंसिलर के अलावा दमकल , सिविल डिफेंस के अधिकारियों , कोलकाता पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन कर्मियों का दल घटनास्थल पर पहुंच गया है।’’ वार्ड 49 के पार्षद अपराजिता दासगुप्ता ने बताया कि इमारत के मालिक ने उक्त जर्जर इमारत का हस्तांरण एक डेवलेप कंपनी को कर दिया था। निगम द्वारा काफी पहले ही उक्त इमारत को जर्जर व खतरनाक घोषित कर दिया था। बहरहाल इमारत हदासे में मृतक संख्या बढ़ भी सकती है। पुलिस व न्गम द्वारा घटना की प्राथिमक जांच भी शुरु कर दी है है। मामले में अभीतक किसी के गिरफ्तारी की खबर नही है।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •