इस घटना से फिर महानगर में फैली सनसनी
पुलिस ने मृत शिक्षका के बेटे को इलाज के लिये भेजा
कमरे की दीवार पर चिपके मिले कई मार्कशीट, सर्टिफिकेट व दस्तावेज

कोलकाता। महानगर रॉबिन्सन स्ट्रीट कांड की घटना को लोग आज भी नहीं भूले होंगे। लोग यह भी नहीं भूले होंगे की उस कांड में एकलौते जिंदी बचे व्यक्ति पार्थ दे भले ही आत्महत्या कर ली, लेकिन वह मरने से कई माह पहले अपनी मां व बहन के शव व दो कुत्तो के कंकाल के साथ अपने घर में छह माह से रह रहा था। ठीक इसी तरह की घटना फिर महानगर कोलकाता से सटे साल्टलेक इलाके में घटी। अब बाकायदा आईटी शहर के रुप में ख्याति पार रहे साल्टलेक के एक मकान में मानसिक रूप से बीमार बेटा मैत्रेय भट्टाचार्य अपनी मां कृष्णा भट्टाचार्य (75) की मौत के बाद बारह दिनों तक उसके शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने बात करने पर बताया कि रविवार की रात दुर्गन्ध से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। अंदर का माजरा देखकर सब सन्न रह गए। बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त अमित जावलगी ने आज यह जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि करीब चौदह दिन पहले ही कृष्णा की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार करने के बजाय बेटे ने उसके शव को घर में ही जस का तस रखा रहा। उन्होंने बताया कि रविवार रात बिधाननगर उत्तर थाना इलाके के बीई ब्लॉक में कमरा नंबर 220 से लगातार दुर्गंध आ रही थी।परेशान होकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस अन्दर गई तो पाया कि कृष्णा भट्टाचार्य का मृत शरीर जमीन पर पढ़ा हुआ था और सड़न भी शुरू हो गई थी। मृतका का बेटा वहीं जमीन पर बैठा हुआ था। कमरे की दीवार पर कई सारे मार्कशीट, सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज चिपके हुए थे। पुलिस ने मैत्रेय को अपनी सुरक्षा में ले लिया और उसे बिधाननगर एसडी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। कृष्णा भट्टाचार्य के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि कृष्णा भट्टाचार्य स्कूल शिक्षिका थी। उसके पति एसएसकेएम अस्पताल में डॉक्टर थे। कुछ सालों पहले उसके पति का आकस्मिक निधन हो गया जिसके बाद कृष्णा लगातार बीमार रह रही थी। पिता की मौत के बाद से मैत्रेय ही मां की देखरेख करता था। लगातार मानसिक तनाव में रहने की वजह से वह भी मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था। वह पड़ोसियों से भी लड़ता रहता था। पिछले सात दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकला था। उपायुक्त अमित जावलगी ने बताया कि उसकी मौत कब और कैसे हुई, यह जांचने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैत्रेय का इलाज चल रहा है। उसके स्वस्थ होने के बाद पुलिस की टीम उससे बातचीत करेगी।

तीन साल पहले मृत मां के शव को फ्रीजर में रखा

वैसे बता दे कि इसी साल मार्च महीने में बेहला थाना इलाके के जेम्स लॉग सरणी इलाके में शुभव्रत मजूमदार नाम के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। युवक ने तीन साल पहले मर चुकी अपनी मां के शव को घर में डीप फ्रीजर में छिपा कर रखा था ताकि उनके अंगूठे का निशान लगाकर पेंशन उठाता रहे। इसी तरह से रॉबिंसन स्ट्रीट में भी इसी तरह का एक कांड हुआ था जहां पार्थ घोष नाम का एक व्यक्ति अपनी मृत बहन और मां के शव के साथ रह रहा था। यहां तक कि उसने अपने कुत्ते का शव भी घर में ही छिपा रखा था। छह महीने तक वह इन शवों के साथ कमरे में रहा था। जब उसके पिता ने बाथरूम में खुद को आग लगाकर आत्महत्या की तब मौके पर पहुंची पुलिस को इस बारे में पता चला। करीब 6 महीने तक उसका इलाज मानसिक अस्पताल में चला था लेकिन बाद में उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी।

पति के शव के साथ चार दिन कमरे में

इसी साल जनवरी माह में दक्षिणी कोलकाता हरिदेवपुर इलाके के एक मकान से पुलिस ने 82 साल के बुजुर्ग अमर सान्याल का शव बरामद किया था। पुलिस वाले हैरत में तब पड़ गये जब से इस बुजुर्ग के शव के पास उसकी 69 साल की वृद्ध पत्नी को बैठा देखा । पुलिस का कहना था कि वह वृद्ध पत्नी हसीरानी देवी अपने पति के शव के पास 4 दिनों तक बैठी रहीं। पड़ोसियों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जब घर से लाश के सड़ने की बदबू आने लगी और खटखटाने के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी।

पार्क स्ट्रीट का रॉबिन्सन स्ट्रीट कांड

साल 2015 में भी ऐसी ही एक घटना घटी थी। महानगर कोलकात के पॉश इलाके पार्क स्ट्रीट एरिया के रॉबिन्सन स्ट्रीट पर एक घर में पुलिस को एक वृद्ध की लाश और उनके 47 साल की बेटी का कंकाल मिला था। मृतक का बेटा दोनों लाशों की अपने दो पालतू कुत्तों के साथ सुरक्षा कर रहा था। यह घटना दुनियां भर में हैरत अंगेज खबर बनी थी। इस कांड में एकलौते जिंदी बचे व्यक्ति पार्थ दे भी बाद में आत्महत्या कर ली।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •