राज्य में तापमान 43 डिग्री के पार हुआ
झुलसाती तपिश और गर्म हवा से परेशानी

जाकिर अली
कोलकाता। महानगर कोलकाता वासियों की आज सुबह की शुरुआत गर्मी व उमस भरे मौसम के साथ हुई। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया जिसके कारण लोग परेशान रहें और बार बार शरीर से पसीना पोछते रहें। मौसम के तेवर आज बेहद तल्ख रहे। बदन झुलसाती तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ो ने लोगों को बेहाल कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जिन्हें तपती दोपहरी में गर्म हवा के थपेड़ों के बीच स्कूलों से लौटना पड़ रहा है। लिहाजा, लोग बाहर निकलने से लोग कतराते रहे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। पंखों से भी गर्म हवा निकलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए लोग शीतल पेयों के साथ लस्सी, मिल्क बादाम, आइसक्रीम एवं ठंडे पानी के साथ ठंडा दही और मट्ठे का सेवन कर रहे हैं। बात करने पर अलीपुर मौसम विभाग ने आज बताया की महानगर कोलकाता समेत राज्य के कई अन्य हिस्सों में तापमान का पारा लगातार उपर चढ़ रहा है। आज बंगाल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है जो सामान्य से करीब 8 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मंआज राज्य में सबसे अधिक तापमान बांकुड़ा में रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर था। इसके बाद आसनसोल में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस पर है। इसी तरह से पानागढ़ में भी तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर लिया है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री पर था। कोलकाता का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पर है जो कल की तुलना में 0.3 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह से बुगाती का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, बालूरघाट में 32.6 डिग्री सेल्सियस, उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस, मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस और बर्दवान में 38 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इन क्षेत्रों के अलावा दक्षिण 24 परगना के‌ कैनिंग में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, कोंटाई में 33.2 डिग्री सेल्सियस, बीरभूम के श्रीनिकेतन में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। दार्जिलिंग जैसी ठंडी जगह में भी अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। । मौसम के जानकारों के अनुसार वायुमंडल में अधिक अद्रता के कारण उमस की स्थिति बनी। ऐसे में लोग उमस के कारण पसीना पोछते रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •