कोलकाता। सायबर ठगों की तलाश में यूपी पुलिस राज्य के कई जगहों की खाक छाने तो हैरत नही होगी। बैंक अधिकारी के नाम पर एटीएम कोड पूछकर लोगों के खातों से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करने वाले बीरभूम निवासी सायबर ठग मुकेश पिता विपिन चौधरी ने मुख्तार सहित चार साथियों के नाम बताए हैं। एसआई कमलेश गौड़ के नेतृत्व में उज्जैन जिले की चिमनगंज थाना पुलिस टीम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई। सीएसपी मलकीत सिंह ने बताया आरोपी के खातों की जांच की तो पता चला कि उसके खाते में 6.5 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन हुए हैं। आरोपी के इसके अलावा और भी बैंकों में खातें होने की जानकारी मिली है। सायबर टीम खातों की जांच एवं किन लोगों ने ट्रांजेक्शन किए है, इसकी भी पड़ताल करेगी, ताकि दूसरे लोग जो ठगी के शिकार हुए है उन्हें भी रुपया वापस मिल जाए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की कापी जानकारी नहीं दी जा सकती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •