हुगली। ram k 5देश की अराध्य देवी भारत माता के पूजन व विश्व शांति महायज्ञ में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी शामिल हुए। उन्होंने जिले के चुंचुड़ा में भारत माता सेवा समिति द्वरा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत माता की पूजा को को जाति धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। भारत माता की पूजा माता के प्रति सम्मान और अर्पण है। उन्होंने यह भी कहा कि चुंचुड़ा ही वह जगह है जहां वन्दे मातरम के रचियता का जन्म हुआ था। बंगाल की भूमि क्रांतिकारियों की जमीं है। चुंचुड़ा शहर तमाम इतिहास का गवाह रहा है। प्रदेश भाजपा के सचिव दीपांजन गुहा, सुशांत सेनगुप्ता, डा. इन्द्रनील चौधरी, आदी मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान बंग सोसाइटी प्रमुख रामकृत यादव ने राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को पुष्प देकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर तिरंगा भी फहराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल भगवन श्री कृष्ण व राधा रानी बने बच्चो भी मिले। भारत माता सेवा समिति द्वारा हार साल भारत माता की पूजा की जाती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •