जगदीश यादव

पुडुचेरी,(सेंट्रल डेस्क)। पुडुचेरी विधानसभा का चुनाव के लिये 16 मई  को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के मध्य मतदान होगा। केन्द्रीय चुनाव आयोग सूत्रों ने बताया कि यहां कुल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या-30 है और कुल 9,41,935 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जिनमे पुरुषों की संख्या क्रमशा 4,47,081, महिला 4,94,238, अन्य 79 व सेवाकर्मी मतदाताओं की संख्या 537 हैं। बात अगर उम्मीदवारों की करे तो इनकी  संख्या 344 है। जिनमे महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या 21 है 1 ट्रांसजेंडर है।  अधिकतम उम्मीदवारों वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में ओझुकराई है जहां 17 उम्मीदवार व न्यूनतम उम्मीदवारों वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कराईकल (उत्तर) है जहां 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबकि उक्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जहां एक से अधिक महिला उम्मीदवार हैं वह  तिरुभुवनी,  कालापेट,  राजभवन, माहे प्रत्येक में  2 महिला उम्मीदवार है। उम्मीदवारों की दल-वार सूची पर नजर डाले तो भारतीय जनता पार्टी 30, बहुजन समाज पार्टी 9, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 7, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) 4, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 21, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 30, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस 30, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 9, पट्टाली मक्कल काची अगिला इंडिया मक्कल कड़गम 24, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एमएलएल) 3, देसिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 6, इंडिया जननायक काची 22,  जनता दल (यूनाइटेड) 2, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 5, नाम थामिझार काची 26, रिवोल्यूशनरी सोशल पार्टी 1, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया 4, तमिझगा वाझवुरिमल काची 2, विदुतलाई सिरुथाइकल काची 5 व निर्दलीय 96 यानी कुल 344 है। मतदाता संख्या के अनुसार सबसे बड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ओझुकराई क्षेत्र के अनुसार सबसे बड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ओझुकराई है। जबकि मतदाता  संख्या के अनुसार सबसे छोटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ओर्लियनपेथ है। मतदान केन्द्रों की  कुल संख्या 930 है। चुनाव में इस्तेमाल की जानी वाली ईवीएम की संख्या बैलट यूनिट्स-965, कंट्रोल यूनिट के स्तर पर है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •