मालदा/कोलकाता। मालदा रेलमंडल के साहिबगंज बरहडवा रेलखंड के बीच सोमवार की रात छह की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने डाउन दानापुर हावडा पैसेंजर 5344 में डकैती की। इस दौरान विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी।सामुदायिक स्वास्थ्य बरहडवा में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर किया गया है। घायल यात्री पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी संदीप सिंह बताया जाता है। वह साहिबगज बगंज बिजली विभाग में कार्यरत हैं।.घायल संदीप सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर महाराजपुर तथा तालझारी में छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार, डाउन दानापुर पैसेंजर रात 1 बजे महाराजपुर स्टेशन.पर पहुंची तो.छह की संख्या में अपराधी ट्रेन पर सवार हो गये। तीनपहाड स्टेशन से गाड़ी के खुलने के बाद हाथियार दिखा यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर यात्रियों के साथ अपराधियों ने जमकर पीटा। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी संदीप के सीने के नीचे पंजरी में गोली मार दी। इसके बाद धमधमिया स्टेशन से पहले उतर कर चलते बने। गाड़ी के बरहडवा पहुंचने पर यात्रियों में भय व्याप्त था।जीआरपी बरहडवा ने घायल संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहडवा में भर्ती कराया। वहां से उसे सदर अस्पताल साहिबगंज और बाद में भागलपुर रेफर कर दिया गया। संदीप से अपराधियों ने सात हजार रुपये और मोबाइल लूटा है। बकौल संदीप लगभग दो दर्जन यात्रियों से एक लाख रुपये से अधिक की संपति लूटी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •