दार्जिलिंग। पहाड़ में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात कर वहां की स्थिति पर चर्चा की।आधिकरिक सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने राजनाथ को दार्जिजिंग में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। राजनाथ ने दार्जिलिंग में शांति बहाल करने के लिए ममता से हरसंभव कदम उठाने को कहा।
 केंद्रीय गृह मंत्री नेकहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हिंसा के तहत किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहाड़ में जारी हिंसा के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई है। गोरखा जनमुक्तिमोर्चा (गोजमुमो) का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर-पूर्व के आतंकी संगठनों से उन्हें मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के पास से बम, गोली और रुपये तक बरामद हो रहे हैं। दार्जिलिंग में शनिवार को हुई ताजा हिंसा के बाद नवान्न में मुख्यमंत्री ने पहले एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। उसके बाद पहाड़ के 15 विकास बोर्ड के प्रमुखों के साथ बैठक हुई। बैठकों के दौर के बाद संवाददाताओं से मुखातिब सीएम ने कहा कि धन और हथियार एक दिन में नहीं जुटाए गए हैं। हिंसा के उद्देश्य से बहुत दिनों से इसे जमा किया जा रहा था।मुख्यमंत्री ने कहा कि गोजमुमो समर्थक हाथ में राष्ट्रीय झंडा लेकर ¨हसक वारदात कर रहे हैं। इसे लेकर वह केंद्र को पत्र लिखेंगी। केंद्र को देखना चाहिए कि पहाड़ में प्रदर्शनकारियों को प्रोत्साहन नहीं मिले। वह पत्र लिखकर पहाड़ में इस परिस्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट करेंगी।बंद व प्रदर्शन वापस लेने के बाद ही मोर्चा समर्थकों से बातचीत हो सकती है। बातचीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होगी। इसके लिए पहले पहाड़ में लोकतांत्रिक माहौल कायम करना होगा।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •